Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

तीन पेटी शराब के साथ एक गिरफ्तार

हल्द्वानी । गत रात्रि कोतवाल के नेतृत्व में हीरानगर चौकी पुलिस ने अवैध रूप से अंग्रेजी शराब की बोतलें ले जाते एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार हरेंद्र चौधरी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के नेतृत्व में हीरानगर पुलिस चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में शांति व्यवस्था, कानून व्यवस्था, एवं अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम करने हेतु रात्रि गश्त एवं चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान कालू साई मंदिर के पास कालाढूंगी चौराहा पर एक व्यक्ति को अवैध रूप से अंग्रेजी शराब ले जाते पकड़ लिया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम पता गणेश गोस्वामी पुत्र नरनाथ गोस्वामी निवासी बाड़ी जागुड़ा थाना दन्या अल्मोड़ा बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से 36 बोतल अंग्रेजी शराब हरियाणा मार्का बरामद हुई। पुलिस ने आवश्यक पूछताछ करने के बाद बरामद शराब कब्जे में लेकर गणेश को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *