Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

अनियंत्रित मोटरसाईकिल पलटने से दो घायल

काशीपुर। प्रतापपुर चौकी क्षेत्र में देर शाम तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे की चपेट में आकर बाइक चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक ग्राम भोगपुर प्रतापपुर निवासी 16 वर्षीय सोनू पुत्र कररु नामक किशोर मोटरसाइकिल पर सवार होकर शाम लगभग 7 बजे प्रतापपुर स्थित मामा के जूस की दुकान पर जा रहा था इसी दौरान भोगपुर पुलिया के समीप आश्रम रोड पर तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अचानक असंतुलित होकर सड़क किनारे खड़े एक फैक्ट्री कर्मी से टकराकर पलट गई। एक्सीडेंट की घटना में बाइक चालक समेत जगदंबा प्लाईवुड फैक्ट्री में कार्यरत महेंद्र 32 वर्ष पुत्र भागीरथी नामक फैक्ट्री कर्मी गंभीर रूप से घायल हुआ। घायलों को उपचार के लिए तत्काल राजकीय चिकित्सालय लाया गया जहां सोनू की हालत लगातार नाजुक बताई जा रही है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *