Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

खड्डे में गिर गई दो कार ,हादसों में एक की मौत,दस घायल

मसूरी/श्रीनगर। पहाड़ों पर हादसे थम नहीं रहे हैं। मसूरी में लंबिधार के पास दो कार दुर्घटना की शिकार हो गईं। दोनों हादसों में एक युवक की मौत हो गई और नौ अन्य लोग घायल हो गए। जबकि एक अन्य हादसे में कार अलक नंदा नदी में गिर गयी। एसडी आरएफ की तत्परता से युवक को बचा लिया गया। घायल अवस्था में उसे अस्पताल भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार रात लगभग बारह बजे मसूरी के कार्ट मैकंजी हाथीपांव मार्ग के लंबिधार के समीप देहरादून के युवकों की कार संख्या यूके 07डीएल 1140 अनियंत्रित होकर लगभग 150 मीटर गहरे खड्डे में गिर गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घने कोहरे और बारिश के बीच घायलों को खाई से निकाल कर उपजिला चिकित्सालय पहुंचाया। हॉस्पिटल पहुंचने तक कार सवार कुलदीप सिंह पंवार पुत्र भरत सिंह पंवार निवासी शिमला बाईपास की मौत हो चुकी थी। कार सवार राहुल चौहान पुत्र देवेंद्र सिंह निवासी रतनपुर शिमला बाईपास रोड, नितिन नेगी पुत्र रत्न सिंह नेगी, दिव्यांशु नेगी पुत्र केशर सिंह नेगी निवासी शिमला बाईपास, आशीष मेहर पुत्र सुरेंद्र मेहर निवासी किशननगर देहरादून घायल हो गए। कार में पांच लोग सवार थे। वहीं लंबिधार के समीप ही दिल्ली नंबर की दूसरी होंडा सिटी कार भी खड्डे में गिर गई। जिसमें एक युवती समेत कुल पांच लोग सवार थे। जिसमें दिव्यानी पुत्री नवीन निवासी सुभाष नगर, आदित्य कुमार पुत्र महेश कुमार, विवेक पुत्र मनोज दुबे निवासी सुभाष नगर, राशिद पुत्र करीम शाह तथा शान पुत्र शेख कलीमुद्दीन अंसारी निवासी आईएसबीटी देहरादून सवार थे। पुलिस ने सभी घायलों को उपजिला चिकित्सालय पहुंचाया। उधर पौड़ी जिले के श्रीनगर में शुक्रवार रात उफल्डा के पास माल ढइया में एक आई 20 कार अनियंत्रित होकर खाई में लुढ़क गई और अलकनंदा गिरी में गिर गई। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ ने सूझबूझ के साथ रेस्क्यू कर कार सवार युवक डांग निवासी 30 वर्षीय गौरव को नदी के बाहर निकाला। कार में एक युवक सवार था। सौभाग्य से उस जगह पर पानी कम था। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस उपधीक्षक श्याम दत्त नौटियाल और कोतवाल हरिओम राज चौहान तुरंत ही पुलिस टीम और एसडी आरएफ के जवानों के साथ मौके पर पहुंचे और युवक को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया। युवक को हल्की चोटें आयी हैं।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *