Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

उत्तरांचल दर्पण कैंपस पहुंची श्री राम की सेना,भजन कीर्तन के साथ किया स्वागत

रूद्रपुर। उत्तरांचल दर्पण कैम्पस में दर्पण परिवार की ओर से हर वर्ष की तरह इस बार भी श्री राम की सेना का भजन कीर्तन के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान भजनों पर श्रद्धालु झूमने को मजबूर हो गये। बीती शाम गांधी पार्क में रावण वध और रावण परिवार के पुतलों के दहन के बाद प्रभु श्री राम की सेना श्याम टाकीज रोड पर उत्तरांचल दर्पण कैम्पस में पहुंची। यहां पर श्री राम की सेना के स्वागत के लिए जोरदार तैयारियां की थी। बता दें श्री राम की सेना का हर वर्ष उत्तरांचल दर्पण कार्यालय में जोरदार स्वागत किया जाता है। यह परम्परा उत्तरांचल दर्पण के संस्थापक स्व0श्री हरनाम दास सुखीजा और उनके बड़े सुपुत्र स्व. श्री तिलकराज सुखीजा ने शुरू की थी। जो आज भी पूर्व की तरह चली आ रही है। बीती रात दर्पण कैम्पस में पहुंची राम की सेना के स्वागत के बााद भजन कीर्तन हुए आज अयोध्या में राम जश्न होता है, मेरा राम जी करेंगे बेड़ा पार….आदि भजन गाकर श्रद्धालु ओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। प्रभु श्री राम की आरती के बाद भोग लगाकर प्रसाद भी वितरित किया गया। प्रभु श्री राम ने अपने पूरे परिवार के साथ उत्तरांचल दर्पण कैम्पस का भ्रमण किया और सुखीजा परिवार को सुख समृद्धि का आशीर्वाद दिया। इस दौरान श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष पवन अग्रवाल, महामंत्री विजय अरोड़ा, कोषाध्यक्ष नरेश शर्मा, सुभाष खंडेलवाल सुरेंद्र तनेजा, पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा, अनिल शर्मा, श्रीमती कांता सुखीजा,परम सुखीजा,रीना सुखीजा, कपिश सुखीजा, मोहित सुखीजा, शांभवी सुखीजा, शिवांश सुखीजा, गीता बत्रा,पार्थ बत्रा, उमांश बत्रा, सुनीता कक्कड़, कमलेश गुम्बर, राजीव आहुजा, प्रणब आहुजा, राकेश गुम्बर, अक्षय गुम्बर, शुभम गुम्बर, अनीता घई, सुनीता रानी, अजय अनेजा,मनीष पाहवा,अशोक घई, महेंद्र गाबा,मनीष गाबा, अरुण प्रजापति,पंकज,चंद्रपाल चरण सिंह, विशाल भुड्डी,आशु ग्रोवर प्रेम पुराना हरीश सुखीजा, मनोज मुंजाल, मोहन भुîóी, अनिल तनेजा, संजीव आनंद,अमन गुंबर, सुभाष तनेजा, वैभव भुड्डी, सचिन मुंजाल,गौरव तनेजा, रामकृष्ण कनौजिया, गोगी नरूला, कक्कू शर्मा,गोला इदरीस आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *