October 22, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रोडवेज बस की टक्कर से मजदूर लहुलुहान

काशीपुर। आईटीआई थाना क्षेत्र में अनियंत्रित रोडवेज की टक्कर से सुबह बाइक सवार मजदूर गंभीर रूप से लहूलुहान हो गया जिसे स्थानीय लोगों ने उपचार के लिए तत्काल राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया। जानकारी के मुताबिक ग्राम बरखेड़ा पांडे थाना आईटीआई निवासी जसवंत सिंह 40 वर्ष पुत्र दलपत सिंह पेंटिंग पुताई का काम करता है। पिछले कुछ दिनों से उसका स्थानीय शगुन गार्डन में काम चल रहा है। बताया गया कि रोजाना की भांति आज सुबह लगभग 8:30 बजे जब वह बाजपुर रोड स्थित श्यामपुरम पुलिया के पास से होकर काम पर जा रहा था इसी दौरान पीछे से द्रुतगति से चली आ रही रोडवेज संख्या 1740 के चालक ने तेजी व लापरवाही से मोटरसाइकिल में टक्कर मारकर मजदूर को गंभीर रूप से घायल कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घायल मजदूर घटना के वक्त मोटरसाइकिल लेकर सड़क किनारे खड़ा था। उधर दुर्घटना के घटते ही एक विद्यालय के प्रबंधक नंदकिशोर, स्थानीय निवासी आशुतोष सिंह तथा भुलल्न शाह बाबा मजार के समीप निवासी शमीम ने मिलकर घायल को तत्काल उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय पहुंचाते हुए घटना की सूचना परिजनों को दी।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *