October 22, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

अंकिता के परिजनों को 25 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा

देहरादून।अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर प्रदेश में अभी भी उबाल है। इस बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता भंडारी के परिजनों को 25 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमने न्यायालय से अनुरोध किया हुआ है कि मामले की जल्द से जल्द सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बना दिया जाए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में इस तरह की घटना सहन करने योग्य नहीं है, दोषियों को कठोर से कठोर सजा के लिए हमने कोर्ट से अनुरोध किया है। एसआईटी सभी पहलुओं को देख रही है, टीम ने धीरे-धीरे साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। सारे साक्ष्य न्यायालय के सामने रखे जाएंगे, केस को मजबूत करेंगे। पूर्ण निष्पक्ष तरीके से जल्द से जल्द जांच पूरी की जाएगी। मामले से संबंधित हर तथ्य को जुटाते हुए पुख्ता तरीके से रिपोर्ट तैयार कर अपराधियों को सख्त से सख्त सजा दिलाना सुनिश्चित किया जाएगा। अपराधियों को ऐसी सजा दिलाई जाएगी, जो आगे के लिए भी नजीर बने। बता दें अंकिता हत्याकांड के मामले में इस समय सरकार तेजी से कार्रवाई कर रही है। इस मामले में एसआइटी का गठन हो चुका है और जांच आगे चल रही है। इस प्रकरण में सरकार लगातार अपराधियों को सजा दिलाने के लिए हर संभव कदम उठाने की बात कह चुकी है। अब इस कड़ी में सरकार ने न्यायालय से मामले की सुनवाई के लिए फास्ट ट्रेक कोर्ट बनाने का अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इंटरनेट मीडिया में इसकी जानकारी साझा की है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *