Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

दंपत्ति ने खोले वनंतरा रिसॉर्ट के कई राज: पुलकित आर्य और मैनेजर अंकित उर्फ पुलकित गुप्ता इन लड़कियों की रजिस्टर में एंट्री करने से मना करते थे

देहरादून । ऋषिकेश के वनंत्रा रिजॉर्ट में मेरठ निवासी पति-पत्नी करीब दो महीने पहले नौकरी छोड़कर गए थे। ईशिता बताती हैं कि पुलकित आर्य और अंकित उर्फ पुलकित गुप्ता कर्मचारियों से अभद्रता से बात करता था। बताया कि रिजॉर्ट में लड़कियों को बुलाया जाता था। पुलकित आर्य और मैनेजर अंकित उर्फ पुलकित गुप्ता इन लड़कियों की रजिस्टर में एंट्री करने से मना करते थे। उन्होंने बताया कि इन लड़कियों को ग्राहकों के कमरे में भेजा जाता था। खास ग्राहकों की भी रजिस्टर में एंट्री नहीं होती थी। विवेक ने बताया कि पुलकित आर्य बहुत ही गुस्सैल प्रवृत्ति का है। वह कर्मचारियों से मारपीट करता था। बताया कि पुलकित आर्य ने एक बार उनके साथ भी मारपीट की थी। ईशिता ने बताया कि वह पूर्व मंत्री के रिजॉर्ट में ढाई महीने मैनेजर रहीं हैं। उन्हें भी कई बार परेशान किया गया। वह अपने पति को लेकर वहां से खुद को बचाकर लौटीं हैं। उन्होंने बताया कि रिजॉर्ट में लड़कियों को लाकर उनसे दरिंदगी होती थी। महिला ने बताया कि पूर्व मंत्री की पुत्रवधू ;पुलकित की पत्नीद्ध ने उसे रिसेप्शनिस्ट के साथ मैनेजर का भी काम दिया हुआ था, जबकि उसके पति हाउस कीपिंग का काम दखते थे। महिला ने बताया कि रिजॉर्ट में अक्सर पुलकित आर्य शराब पीकर आता था। कर्मचारी अंकित व सौरभ रिजॉर्ट में अय्याशी का अîóा चलाते थे। कई बार पुलकित ने उन्हें भी खाना लेकर अपने कमरे में बुलाया था, लेकिन वह नहीं गईं। वहीं पुलकित उनसे बार-बार पति को छोड़ देने के लिए कहता था। रिजॉर्ट में लड़कियों के लिए अलग से कमरा बनाया हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *