October 22, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पटवारी को मिलनी चाहिए सख्त सजा: डीजीपी अशोक कुमार ने अंकिता के पिता से कहा हत्यारोपियों को दिलाएंगे फांसी

ऋषिकेश। अंकिता हत्याकाण्ड को लेकर शनिवार शाम डीजीपी अशोक कुमार ने मृतका के पिता विरेन्द्र भंडारी से दूरभाष पर बात की। उन्होंने आश्वासन दिया कि आरोपियों को न्यायालय से फांसी की सजा दिलाई जायेगी। डीजीपी ने कहा कि पुलिस इस मामले में निष्पक्षता से काम कर रही हैं। पुलिस मजबूत विवेचना करने के साथ न्यायालय में मजबूत सबूत पेश कर तीनों लोग को हर हालत में कठोर सजा दिलवाएगी। क्षेत्र के पटवारी को सख्त सजा मिलनी चाहिए और रिसॉर्ट में इस हत्याकांड से संबंधित कोई भी साक्ष्य नष्ट ना हो पाए। डीजीपी ने कहा कि पटवारी को निलंबित कर दिया गया है। साक्ष्य को किसी भी हाल में नष्ट नहीं होने दिया जाएगा। पुलिस ने सीसीटीवी से ही पता लगा लिया था कि अंकिता की घटना के रोज क्या लोकेशन थी। अंकिता के पिता ने डीजीपी से कहा कि उनकी बेटी के हत्यारों को एनकाउंटर कर देना चाहिए था। डीजीपी ने कहा हम कानूनी प्रक्रिया से बाहर नहीं है। हम उन्हें हर हाल में फांसी की सजा दिलाएंगे। उधर ऋषिकेश एम्स में पोस्टमार्टम के बाद भारी भीड़ ने यहां से शव को ले जाने का यह कहकर विरोध किया कि तीनों हत्यारों को यहां पर लाया जाए। जिसके बाद भारी पुलिस फोर्स किसी तरह से यहां से एंबुलेंस को ले जाने में सफल रही। एंबुलेंस के भीतर बैठे अंशिका भंडारी के पिता वीरेंद्र सिंह भंडारी ने समस्त जनता से आग्रह किया कि वह हमारा सहयोग करें। उन्होंने कहा कि बेटी की हत्या में शामिल लोग के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने इन सभी हत्यारोपियों की संपत्ति को जब्त कर उस पर बुलडोजर चलाने की भी मांग की।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *