October 22, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

गांधी पार्क में आयोजित होगा दो दिवसीय अग्र चेतना मेला,बाॅलीवुड गायिका रिया भट्टाचार्य अपनी गायकी का जादू बिखेरेगी

रुद्रपुर (उद संवाददाता)। श्री अग्रवाल सभा रुद्रपुर द्वारा महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में आगामी 24 तथा 25 सितम्बर की गांधी पार्क में दो दिवसीय भव्य अग्र चेतना मेले का आयोजन किया जा रहा है। पत्रकारों से बातचीत करते सभा के अध्यक्ष गौतम रूंगटा ने बताया कि 24 सितंबर को मेले का उद्घघाटन केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट द्वारा किया जाएगा। उन्होंने बताया मेले के पहले दिन मुख्य अतिथि कुंदन लाल अग्रवाल व विशिष्ठ अतिथि प्रमोद मित्तल होंगे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता श्यामसुंदर गर्ग द्वारा की जाएगी। श्री रूंगटा ने बताया कार्यक्रम में विधायक शिव अरोरा, महापौर रामपाल सिंह, पूर्व विधायक जसपुर डाॅक्टर शैलेंद्र मोहन सिंघल, उत्तरांचल अग्रवाल महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सोहन लाल गुप्ता मौजूद रहेंगे। पहले दिन मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी। इस बीच शहर के विभिन्न स्कूलों के बच्चे मनमोहक प्रस्तुतियां भी देंगे। उसके साथ ही इंडियाज गाॅट टैलेंट के कलाकार अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे। सभा के महामंत्री कुशल अग्रवाल ने बताया कि दूसरे दिन मेले का शुभारंभ जिलाधिकारी युगल किशोर पंत द्वारा किया जाएगा। मुख्य अतिथि बलराम अग्रवाल व विशिष्ठ अतिथि संजय गुप्ता होंगे। कार्यक्रम में राजेंद्र तुलसियान मौजूद रहेंगे। इस दौरान एसएसपी मंजूनाथ टीसी, विधायक तिलकराज बेहड़ , पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, रोशन लाल अग्रवाल, विजय श्यामपुरिया भी उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया दूसरे दिन रंगारंग कार्यक्रमों की धूम रहेगी। मुंबई से पधार रही बाॅलीवुड गायिका रिया भट्टाचार्य अपनी गायकी का जादू  बिखेरेगी साथ ही मशहूर काॅमेडियन जसवंत राठौर लोगों को गुदगुदाएंगे। सभा के कोषाध्यक्ष नरेंद्र बंसल ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर समाज के लोगों में काफी उत्साह है। उन्होंने बताया कि मेले में लक्की ड्रा के माध्यम से ईनाम भी निकाले जाएंगे। इसके साथ मेले में आए लोगों के मनोरंजन के लिए सेंट्रल स्टाल पर बहुत से गेम्स आयोजित किए जाएंगे और विजेताओं को हाथों हाथ इनाम दिए जाएंगे।मेले के संयोजक ताराचंद अग्रवाल और हेमंत गर्ग ने बताया कि अग्रवाल सभा पिछले कई वर्षों से अग्र चेतना मेले का आयोजन करती आ रही है। कोरोना काल के दौरान कार्यक्रम नहीं हो सका था। वार्ता के दौरान मंत्री मुकेश गुप्ता, युवा संगठन अध्यक्ष अमित जिंदल, महामंत्री विनय बंसल, कोषाध्यक्ष सूरज अग्रवाल, संजय सिंघल श्री ओम अग्रवाल, योगेंद्र जिंदल, राजेंद्र गुप्ता, घनश्याम अग्रवाल और राजकुमार जिंदल आदि भी मौजूद थे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *