October 22, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

नदी में मिले तीन दिन से लापता तीन किशोरों के शव

कोटद्वार। मोहल्ला गोविंद नगर से तीन दिन से लापता तीन किशोरों के शव सोमवार को खोह नदी में बरामद हुए हैं। सोमवार सुबह करीब 5बजे वन विभाग से मिली सूचना मिलने के बाद पुलिस मौक पर पहुंची। पुलिस ने कोटद्वार दूगड्डा मार्ग पर कोटद्वार से करीब छह किलोमीटर आगे खोह नदी के तट पर तीनों युवकों के शव बरामद किए। साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुलिया के नीचे से उनकी स्कूटी भी बरामद की। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कोटद्वार नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला गोविंदनगर निवासी तीन किशोर शुक्रवार सुबह से लापता हो गए थे। शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे गोविंदनगर निवासी 16 वर्षीय आर्यन पुत्र वीरेन्द्र सिंह,15 वर्षीय नमो छेत्री पुत्र संजीव कुमार, बीहड़ बिजनौर निवासी 13 वर्षीय दीपक पुत्र कृष्ण कुमार एक स्कूटी से निकले। लेकिन, शाम तक घर वापस नहीं लौटे। स्वजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने क्षेत्र में सीसीटीवी खंगाल तीनों की तलाश शुरू कर दी गई थी। शुक्रवार सुबह कुंभीचौड़ क्षेत्र में इन तीनों को स्कूटी पर जाते देखा गया था। पुलिस के साथ ही स्थानीय जन भी तीनों की तलाश में जुटे रहे। अलग- अलग जगह के सीसीटीवी फुटेज देख इस बात की पुष्टि हुई है कि तीनों गाड़ीघाट होते हुए कुंभीचौड़ की ओर गए। लेकिन, उसके बाद उनकी लोकेशन का पता नहीं चल पा रहा था। तीनों की तलाश में स्वजनों के साथ मुहल्लेवासी भी जुटे हुए थे। पुलिस लगातार बच्चों की तलाश में जुटी हुई थी। सुबह वन विभाग से सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कोटद्वार दुगड्डा मार्ग पर कोटद्वार से करीब छह किलोमीटर आगे खोह नदी के तट पर तीनों के शव बरामद किये गये। युवकों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। माना जा रहा है कि कोटद्वार दुगड्डाा मार्ग पर स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त हो गई होगी और तीनों युवक स्कूटी समेत पुल से नीचे जा गिरे। 10 सितंबर को हुई बारिश से स्कूटी भी पुल के ठीक नीचे आ गई और तीनों युवकों के शव नदी के तेज बहाव में मौके से करीब 100 मीटर दूर बह गए।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *