Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत,बंदे मातरम् के नारे लगाए

काशीपुर। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष महेन्द्र भट्ट के प्रथम नगर आगमन पर यहां कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से जोरदार स्वागत करते हुए रोड शो निकाला। भाजपा के इस रोड शो में सैकड़ों की तादाद में बाईक पर सवार कार्यकर्ताओं ने जय श्री राम, बंदे मातरम् के नारे लगाए। रोड शो के बाद भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष भट्ट ने बाजपुर रोड स्थित एक होटल के सभागार में पत्रकारों से बातचीत करते हुए पार्टी की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने कहा कि भविष्य में देश के नक्शे पर वैकासिक कार्यों को लेकर उत्तराखंड की एक अलग पहचान होगी। ज्ञातव्य है कि आज अपरान्ह निर्धारित समय से लगभग एक घंटा बिलम्व से भाजपा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष महेन्द्र भट्ट काशीपुर पहुंचे। यहां नवीन अनाज मंडी के विश्राम गृह में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। तदोउपरांत प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा विशाल मोटरसाईकिल रैली निकाली गई। भाजपा के इस रोड शो में हाथों में तिरंगा व पार्टी का झंडा लिए कार्यकर्ता गगन भेदी नारे लगाते हुए चल रहे थे। प्रदेशाध्यक्ष के इस रोड शो का मार्ग में आधा दर्जन स्थानों पर जोरदार स्वागत किया गया। महाराणा प्रताप चौक पर जैसे ही प्रदेशाध्यक्ष का काफिला पहुंचा तो गगनभेदी नारों से इलाका गुंजायमान हो चुका। प्रदेशाध्यक्ष महेन्द्र भट्ट मार्ग में सभी का अभिवादन स्वीकारते रहें। इसके बाद प्रदेशाध्यक्ष का काफिला बाजपुर रोड से होते हुए होटल पहुंचा। जहां होटल के सभागार में मौजूद पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेशाध्यक्ष भट्ट ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व में प्रदेश ही नहीं वरन देश में विकास का पहिया तेजी से घूम रहा है। उन्होंने कहा कि भविष्य में तमाम कल्याणकारी योजनाओं को सरकार द्वारा धरातल पर लाये जाने की योजना प्रस्तावित है। इस मौके पर पूर्व सांसद बलराज पासी, जिला अध्यक्ष विवेक सक्सेना, पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, क्षेत्रीय विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, वरिष्ठ भाजपा नेता राम मेहरोत्र, आशीष गुप्ता, गुरविंदर सिंह चण्डोक, मोहन बिष्ट, ईश्वर चन्द्र गुप्ता, दीपक बाली, खिलेन्द्र चौधरी, पुष्कर बिष्ट, सर्वजीत सिंह, प्रशांत पंडित, सुशील शर्मा समेत बड़ी संख्या में भाजपाई मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *