Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

हरिद्वार में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने धोए कांवड़ियों के पैर

हरिद्वार। हरकी पैड़ी में हजारों कावंडियों का हुजूम उमड़ रहा है। पवित्र गंगाजल भरकर अपने अपने गन्तव्यों को रवाना हो रहे है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांवड़ यात्रियों का स्वागत किया। इस दौरान मुख्घ्यमंत्री ने कांवड़ यात्रियां के पैर भी धोए। मुख्यमंत्री ने हरिद्वार पहुंचे यात्रियों का रुद्राक्ष की माला पहनाकर और गंगा जल भी भेंट किया। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड में इस बार कांवड़ मेला एक नई शुरुआत है। कोरोना काल के दो वर्ष बाद यह मेला आयोजित हो रहा है। सरकार इसे भव्य बनाने में कोई कोर कसर बाकी नहीं रख रही है। उन्होंने कहा कि यह पहला मौका है जब सरकार ने इस मेले के लिए अलग से बजट जारी किया है। उन्होंने बताया कि चार धाम यात्रा में अब तक 27 लाख से अधिक श्र(ालु उत्तराखंड आए हैं और अब कांवड़ मेला के दौरान करोड़ों की संख्या में शिवभक्त कावड़ यात्री यहां पहुंच रहे हैं। कहा कि इन दोनों ही व्यवस्था में सरकार ने कोई कमी नहीं छोड़ी है और सभी श्र(ालुओं के लिए हर संभव व्यवस्था की जा रही है, वह स्वयं श्र(ालुओं की सुख-सुविधा और मान सम्मान का ख्याल रख रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वह स्वयं शिव भक्त हैं, इसलिए वहां आज धर्म नगरी हरिद्वार में शिव भक्त कांवड़ यात्रियों के स्वागत सम्मान के लिए पहुंचे हैं। कावंड मेले के लिए हरिद्वार में डाक कांवड़ का आना शुरू हो गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *