October 22, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

जनपद में भारत बंद को लेकर चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात

रुद्रपुर। भारत बंद के आ“वान को देखते हुए जनपद में पुलिस अलर्ट हो गई। सुरक्षा को लेकर चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात रही। पुलिस अधिकारियों ने भी दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। देश में अग्निपथ योजना का भारी विरोध हो रहा है और आज भारत बंद का आ“वान किया गया। इसी को देखते हुए शासन से पुलिस को अलर्ट रहने के आदेश मिले है। भारत बंद के आ“वान के चलते जिले में पुलिस अलर्ट दिखी। जनपद में चप्पे-चप्पे पर पुलिस के साथ साथ पीएसी तैनाती की गई। ताकि किसी भी घटना से निपटा जा सके। जिला मुख्यालय पर एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल और सीओ सिटी अभय सिंह ने शहर का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया। इंदिरा चौक, डीडी चौक समेत कई अन्य जगहों पर पुलिस फोर्स तैनात किया गया। एसएसपी डा मंजूनाथ टीसी के मुताबिक भारत बंद को देखते हुए जिले में पुलिस को अलर्ट रहने के आदेश दिए हैं। बताया कि वह भी नजर रखे हुए हैं। बता दें कि आज रुद्रपुर में सप्ताहिक बंदी का दिन है और यहां पर अग्निपथ योजना को लेकर कोई विरोध नहीं हुआ। लेकिन इसके बावजूद विरोध की संभावना को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने कड़े इंतजाम किए हैं।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *