Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

अल्मोड़ा में युवाओं ने निकाली आक्रोश रैली

अल्मोड़ा।केंद्र सरकार की सेना में भर्ती की अग्निपथ योजना के खिलाफ जगह-जगह उपज रहे आक्रोश की आंच अल्मोड़ा भी पहुंच गई। यहां बड़ी संख्या में युवाओं ने आक्रोश रैली निकाली। जिसमें अग्निपथ योजना का विरोध करते हुए जबर्दस्त नारेबाजी कर इसके खिलाफ कड़ा गुस्सा उगला। बड़ी तादाद में नवयुवक युवा क्रांति समिति बैनर तले चौघानपाटा में एकत्रित हुए। जहां से उन्होंने अग्निपथ योजना के खिलाफ और अपनी मांगों के समर्थन में जोरदार नारेबाजी के साथ रैली निकाली। जिसमें युवाओं द्वारा कड़े आक्रोश का इजहार किया जा रहा था। यह रैली माल रोड व मुख्य बाजार होते हुए गुजरी। प्रदर्शनकारियों ने लंबित लिखित परीक्षा कराने व सेना में भर्ती कराए जाने समेत तीन सूत्रीय मांगें उठाई। युवाओं की विशाल रैली के दौरान सड़कों पर जाम की स्थिति बन गयी। इस दौरान पुलिस महकमा अलर्ट रहा। पुलिस ने रैली की वीडियो ग्राफी भी कराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *