October 22, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बद्रीनाथ धाम में किये दर्शन

चमोली।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को बदरीनाथ धाम पहुंचकर विशेष पूजा अर्चना की। मुख्यमंत्री धामी ने देश और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। पूजा अर्चना के बाद मुख्यमंत्री ने बदरीनाथ एक्शन प्लान का जायजा लिया। शुक्रवार को बदरीनाथ धाम पहुंचे सीएम धामी ने सबसे पहले भगवान बदरीनाथ के दर्शन किए और देश के सुख समृद्धि की कामना की हैं। हेलीपैड पर श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने उनकी अगवानी और मंदिर परिसर में उनका स्वागत किया। इस दौरान सीएम ने कहा कि श्रद्धालुओं को धाम में कोई असुविधा न हो इसका खास ध्यान रखा जा रहा है। सीएम ने कहा कि धाम में तेजी से निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। आने वाले समय में यात्रियों को यहां और भी सुविधाएं मिलेंगी। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि केदारनाथ में दूसरे चरण का काम सुचारू रूप से चल रहा है। अब बदरीनाथ धाम में भी काम शुरू हो गया है।आज मैं इन कार्यों को देखने आया हूं। अब नवनिर्माण तेजी से होगा। उन्होंने कहा कि निर्माण कायों को लेकर सरकार पूरी तरह से गंभीर है और तेजी से काम कर रही है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *