Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

किसानों ने रूद्रपुर में रोका गरीब रथ,रेलवे स्टेशन पर भारी पुलिस फोर्स तैनात

भारी बारिश में रेल की पटरी पर धरना प्रदर्शन,केंद्रीय राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी को केंद्रीय मंत्रिमंडल से हटाने की मांग
ऊधामसिंहनगर (दर्पण संवाददाता)। लखीमपुर काण्ड के मामले में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी को केंद्रीय मंत्रिमंडल से हटाने की मांग को लेकर किसान संगठनों के राष्ट्रव्यापी रेल रोको आंदोलन के तहत आज किसानों ने जिला मुख्यालय पर भारी बारिश के बीच रूद्रपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर जोरदार प्रदर्शन किया। किसान गरीब रथ टेन के आने से पहले टैक पर धरना देकर बैठ गये। किसानों के टैक पर जमा होने से कुछ मिनट तक टेन रूकी रही। भारी फोर्स ने बमुश्किल किसानों को टैक से हटाकर गंतव्य के लिए रवाना किया। किसानों ने जिला मुख्याल के साथ ही काशीपुर, खटीमा में भी ट्रेन रोककर प्रदर्शन किया। रेल रोको आंदोलन के तहत आज भारी संख्या में किसान रूद्रपुर स्टेशन पर जमा हो गये। किसानों ने स्टेशन पर नारेबाजी के साथ जोरदार प्रदर्शन किया। बाद में सभी किसान काशीपुर रोड स्थित रेलवे क्राॅसिंग के पास पटरी पर जमा हो गये। भारी बारिश भी किसानों के कदम नहीं रोक पाई और किसान बारिश के बीच ही रेलवे टैक पर धरना प्रदर्शन करने लगे। किसानों ने केन्द्र सरकार और केंद्रीय राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान मौके पर भारी फोर्स तैनात रही पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने किसानों से टैक छोड़ने का आग्रह किया लेकिन वह नहीं माने। पुलिस के साथ किसानों की तीखी नोंक झोंक भी हुई। किसानों के  जमा होने से गरीब रथ ट्रेन कुछ मिनट तक रूकी रही। किसानों ने कहा कि जब तक कृषि कानून हटाए नहीं जाते आंदोलन जारी रहेगा। किसान पीछे हटने वाले नहीं है। इस बीच रेलवे स्टेशन की ओर आ रहे एक इंजन को भी किसानों के विरोध के चलते वापस होना पड़ा। काफी मशक्कत के बाद पुलिस फोर्स ने किसानों को टैªक से हटाकर रेल यातायात सुचारू कराया। इस दौरान किसानों के विरोध प्रदर्शन के चलते कुछ देर तक टेªन रूकी रही। टेन जैसे ही चलने लगी तभी किसान नेता सतपाल ठुकराल टेन के आगे पहुंच गये उन्हें पुलिस ने जबरन उठाकर टेªक से हटाया। बाद में किसान पुनः टैªक पर बैठ गये। इस दौरान किसान नेताओं ने केन्द्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर गुबार निकाला। किसान नेताओं ने कहा कि केन्द्र सरकार किसान आंदोलन को कुचलना चाहती है। लखीमपुर खीरी की घटना सोची समझी साजिश थी। उन्होंने लखीमपुर खीरी काण्ड में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी को केंद्रीय मंत्रीमण्डल से हटाने और तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की पुरजोर मांग की। किसानों ने कहा कि जब तक तीनों कृषि कानून वापस नहीं होते तब तक किसानों का आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान सलविंदर सिंह कलसी,गुरमेज सिंह जसवंत सिंह, साहब सिंह,प्रगट सिंह, मनदीप सिंह गौराया, हरजीत सिंह, सर्वजीत सिंह विर्क, भगवंत सिंह, सतनाम सिंह, विपिन कुमार, विक्रम सिंह, यशवंत सिंह, इन्द्रपाल सिंह, संदीप सिंह सहित तमाम लोग मौजूद थे।उधर काशीपुर में काशीपुर बरेली सिटी ट्रेन को किसानों ने काफी देर तक रोके रखा। जबकि खटीमा में किसानों ने 45 मिनट तक ट्रेन रोकी थी। इस दौरान किसानों ने केंद्रीय अजय मिश्रा की गिरफ्तारी की मांग की। ट्रेन समय से रवाना न होने पर यात्रियों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। खटीमा में पूर्णागिरी जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन खटीमा स्टेशन पर पहुंची तो किसानों ने ट्रेन को रोककर प्रदर्शन किया। हालांकि एसडीएम निर्मला बिष्ट व पुलिस अधिकारियों के समझाने के बाद किसान मान गए और ट्रेन रवाना हुई। ट्रेन के रवाना होने का निर्धारित समय 11 बजकर 57 मिनट पर था,मगर ट्रेन 12 बजकर 42 मिनट पर गंतव्य के लिए रवाना हुई। यानी निर्धारित से 45 मिनट देर से ट्रेन रवाना हुई। इस बीच भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कर्म सिंह पîóा ने कहा कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री पर 120 बी का मुकदमा दर्ज होने के बाद भी अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई। जो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। किसानों ने कहा कि लखीमपुर घटना के दोषियों की गिरफ्तारी के साथ कृषि कानून वापस लेने की मांग की। साथ ही चेताया कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक आंदोलन चलता रहेगा। इधर, ट्रेन समय से रवाना न होने पर यात्री समय से गंतव्य तक नहीं पहुंच सके और उन्हें काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *