February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

स्मैक के साथ दो तस्कर दबोचे,बिलासपुर से लेकर आ रहे थे स्मैक

रुद्रपुर। बीती रात रम्पुरा पुलिस ने क्षेत्रा में गश्त के दौरान दो लोगों को स्मेक के साथ गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार रात चैकी प्रभारी रम्पुरा अनिल जोशी अपने साथ कांस्टेबल महेन्द्र कुमार और आसिफ हुसैन के साथ क्षेत्रा में गश्त कर रहे थे इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बिलासपुर से दो लोग आ रहे है और दोनो के पास स्मेक है। दोनो बिलासपुर से लाकर यहां पर स्मेक की तस्करी करते हैं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम रामपुर रोड झा कालेज के पास पहंुची। तभी दो लोग पुलिस के वाहन को देख प्रीत विहार जाने वाले मार्ग पर मुड़ गये। पुलिस ने दोनों को रुकने का इशारा किया तो दोनो भागने लगे। पुलिस ने दोनों को पीछा कर दबोच लिया। इसकी सूचना सीओ सिटी अमित कुमार को दी।सूचना पर सीओ कोतवाल के साथ मौके पर पहंुचे। दोनो अधिकारियों के सामने दोनो की तलाशी ली तो 10.68 ग्राम स्मेक बरामद हुई। पूछताछ करने पर बताया कि वह बिलासपुर से लाकर रम्पुरा में बेचते हैं। अपना नाम हरिओम पुत्रा बनवारी लाल और दूसरे ने महेन्द्र पुत्रा ओमपाल निवासी रम्पुरा वार्ड 23 बताया। सीओ ने बताया कि दोनो के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *