February 15, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

अरविंद केजरीवाल ने की अपील: हवाई मार्ग से भी आक्सीजन मिलनी चाहिए

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के कारण बेकाबू होते हालातों को लेकर आज पीएम मोदी ने सबसे पहले अधिकारियों के साथ देश की स्थिति पर चर्चा की और ताजा हाल को जाना। अधिकारियों से पीएम मोदी ने ताजा कदम क्या उठाए गए हैं, उसपर रिपोर्ट जानी। साथ ही आक्सीजन संकट को लेकर चर्चा की। अधिकारियों के साथ मीटिंग के बाद दस राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक हुई। दिल्ली के मुख्यमंत्राी अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्राी नरेंद्र मोदी से अपील की है कि आक्सीजन की कमी काफी ज्यादा है, सरकार को देश के आक्सीजन प्लांट को कंट्रोल में लेकर सेना को सौंप देना चाहिए ताकि सभी राज्यों को आक्सीजन तुरंत मिल पाए। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वह सीएम होकर भी कुछ नहीं कर पा रहे हैं। अरविंद केजरीवाल ने अपील की है कि हवाई मार्ग से भी आक्सीजन मिलनी चाहिए,जबकि आक्सीजन एक्सप्रेस की सुविधा दिल्ली में भी शुरू होनी चाहिए। अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि देश में वैक्सीन सभी को एक ही दाम पर मिलनी चाहिए, केंद्र-राज्य को अलग-अलग दाम में वैक्सीन नहीं मिलनी चाहिए। बता दें देश के अलग-अलग हिस्सों में आक्सीजन की सप्लाई की दिक्कत है। दिल्ली, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, गुजरात, राजस्थान समेत कई राज्य आक्सीजन की कमी से जूझ रहे हैं। गुरुवार को भी प्रधानमंत्राी नरेंद्र मोदी ने कई मंत्रालयों के अधिकारियों के साथ बैठक की थी, जिसमें उन्होंने आॅक्सीजन की सप्लाई तेज करने का निर्देश दिया था। पीएम मोदी का निर्देश था कि आॅक्सीजन का प्रोडक्शन पर्याप्त मात्रा में हो रहा है, लेकिन सप्लाई में बाधाएं हैं, इन्हें दूर करना चाहिए। जो इस वक्त ब्लैक मार्केटिंग कर रहे हैं, उनपर कड़ा एक्शन लिया जाना चाहिए। भारत इस वक्त दुनिया में कोरोना संकट का एपिसेंटर बन चुका है। बीते दो दिनों में भारत में 6 लाख से ज्यादा नए केस दर्ज किए गए हैं। गुरुवार को 3.15 लाख कोरोना केस आए, जबकि शुक्रवार को आंकड़ा 3.30 लाख तक पहुंच गया। लगातार दूसरे दिन 2 हजार से ज्यादा लोगों की जान चली गई है। देश के कई अस्पतालों में आॅक्सीजन, बेड्स का संकट है, वहीं जीवनरक्षक दवाई रेमडेसेविर भी नहीं मिल रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *