February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कार और टैम्पू की हुई जोरदार भिड़ंत ,चालक की मौत,एक गंभीर

हल्द्वानी । कार और टेंपो की टक्कर में टेंपो चालक की मौत हो गई। कार चालक को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।बुधवार की देर रात हल्द्वानी से लालकुआं की ओर तेज गति से जा रही कार संख्या यूके 04 एइ 4146 तीन पानी गोरापड़ाव के समीप लालकुआं की ओर से आ रहे टेंपो वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और दोनों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगो ने मंडी चैकी पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल टेंपो चालक यासीन को उपचार के लिए 108 आपात कालीन वाहन से सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया। कार चालक को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। कार चालक ने अपना नाम विक्रम सिंह पुत्र बहादुर सिंह निवासी मेहरागांव बताया। सुशीला तिवारी अस्पताल में उपचार के दौरान देर रात टेंपो चालक की मौत हो गई। टेंपो वाहन चालक की मौत के एक घंटे बाद उसकी शिनाख्त हो पाई। टेंपो चालक की शिनाख्त मोहम्मद यासीन ;44द्ध पुत्र मोहम्मद शाहिद निवासी लाइन नंबर 16, बनभूलपुरा, हल्द्वानी के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतक के स्वजनों को सूचना दी। रात ही मैं मृतक के स्वजन चिकित्सालय पहुंच गए। घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। स्वजनों का रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजनों को सौंप दिया है। मृतक के ससुर मोहम्मद ताहिर ने बताया कि यासीन बुधवार को शाम के समय लालकुआं सवारी छोड़ने गया था और वहां से वापस आ रहा था। घर से निकलते समय उसे काम पर जाने से मना भी किया लेकिन कुछ कमाई होने का हवाला देकर घर से चला गया। मृतक यासीन के चार बच्चे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *