February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सीएम ने किया कोविड सेंटर का औचक निरीक्षण,सभी जिलों के अस्पताल में पर्याप्त आक्सीजन

देहरादून। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत कोरोना काल में एक्शन में नजर आ रहे हैं। सीएम ने आज सचिवालय जाते वत्तफ अचानक रायपुर कोविड सेंटर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।दरअसल सचिवालय जाते वक्त आज मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत अचानक रायपुर की ओर और बिना किसी पूर्व सूचना के सीधे रायपुर स्पोट्र्स स्टेडियम में बने कोविड सेंटर में पहुंच गए। यहां उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इससे पहले सीएम सिनर्जी अस्पताल में ऐसे ही औचक निरीक्षण कर चुके हैं। कोविड सेंटर में सीएम ने व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण कर वहां मौजूद चिकित्सा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।  सीएम के निरीक्षण के दौरान अस्पताल में हड़कम्प मचा रहा। मुख्यमंत्री  ने निर्देश दिए कि कोविड केयर सेंटर में ठहरने वाले लोगों के लिए सुरक्षात्मक दृष्टि से फ्री में आवश्यक सामग्री की किट दी जायेगी और भोजन की व्यवस्था की जाये। मुख्यमंत्री ने आदेश दिया कि यहां आक्सीजन सपोर्ट बेड रखे जायें तथा गुणवत्ता युक्त भोजन की व्यवस्था की जाये। मुख्यमंत्री  ने दून अस्पताल और कोरोनेशन अस्पताल का भी जायजा लिया। मुख्यमंत्री जी ने कोरोनेशन अस्पताल को कोविड अस्पताल बनाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री  ने कहा कि सभी जिलों के अस्पताल में पर्याप्त आक्सीजन है। दवाईयों व अन्य जरूरी उपकरणों की भी पूरी उपलब्धता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *