February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बन्द मकान से चोरों ने लाइसेंसी रिवाल्वर और अन्य सामान उड़ाये

रुद्रपुर। कनाडा में रह रहे परिवार के बंद मकान में चोरों ने धावा बोल दिया और चोरों ने अलमारी में रखी लाइसेंसी रिवाल्वर सहित अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। सूचना पर पहंुची पुलिस ने मामले की जानकारी ली।बताया जा रहा कि रूद्रपुर बगवाड़ा निवासी एक परिवार कनाडा गया हुआ है। मकान बंद है। बंद मकान में चोरों ने धावा बोल कर अलमारी के लाकर में रखी लाइसेंसी रिवाल्वर सहित अन्य सामान पर साफ कर रफू चक्कर हो गए। इस मामले में मकान मालिक के भांजे की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जाच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक गुरमेल सिंह द्वारा सौंपी गयी तहरीर में कहा गया है कि उसके मामा गुरविंदर सिंह का बगवाड़ा में मकान है जो वर्तमान समय मे कनाडा में रह रहे हैं। उनकी घर की साफ सफाई के लिए वह 10 दिनों में बगवाड़ा जाता रहता है। 9 मार्च को वह बगवाड़ा स्थित अपने मामा के घर सफाई के लिए गया हुआ था तो मकान की खिड़की की ग्रिल टूटी हुई है। मैन गेट का ताला टूटा हुआ था। जब वह कमरे में पहुंचा तो अलमारी का लाॅकर टूटा हुआ था। जिसमे रखी लाइसेंसी रिवाल्वर गायब थी। साथ ही कुछ अन्य सामान भी गायब है। गुरमेल सिंह ने लाइसेंसी रिवाल्वर के दुरुपयोग की आशंका जताते हुए अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामले में मुकदमा पंजीकृत कर लिया। चैकी प्रभारी बगवाड़ा मुकेश मिश्रा ने बताया कि जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *