February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

मजदूरी मांगने पर युवक को जिंदा जलाने का प्रयास

रूद्रपुर । मजदूरी के पैसे मांगने पर कुछ लोगों ने एक युवक पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग से युवक बुरी तरह झुलस गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। घायल की मां ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। रम्पुरा निवासी मीना पत्नी रमेश चन्द्र कोली का कहना है कि उसके 19 वर्षीय पुत्र विवेक कुमार को कल मजदूरी कुछ लोग मजदूरी के लिए ले गये थे। जब शाम को विवेक ने मजदूरी के पैसे मांगे तो उक्त लोगों ने उसके उपर पेट्रोल डाल दिया और जिंदा जलाने की नियत से आग लगा दी। जिससे युवक बुरी तरह झुलस गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। सूचना पर पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायल युवक के बयान दर्ज किये। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं सिडकुल की कपनी में काम करने वाला सूरज पुत्र प्रभाष चन्द्र का हाथ संदिग्ध हालातों में झुलस गया उसे भी उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *