February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सीएम तीरथ ने सादगी से मनाया जन्म दिन,पीएम मोदी समेत दिग्गज नेताओं ने दी बधाई

देहरादून । उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने अपना 58 वां जन्म दिवस सादगी के साथ मनाया। उन्होंने जन्मदिन पर बाल वनिता आश्रम में बच्चों के साथ केक काटा। इस दौरान बच्चों ने सीएम को जन्मदिन की बधाई दी। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की। वहीं, हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी ट्वीट के जरिए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। पौड़ी गढ़वाल की असवालस्यूं पट्टी के सीरों गांव में नौ अप्रैल 1964 में जन्मे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के जन्मदिन पर श्री श्र(ानंद बाल वनिता आश्रम में यज्ञ का आयोजन किया गया। आश्रम के बच्चों ने मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने अपने जन्म दिवस को बच्चों के साथ केक काटकर मनाया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को मिष्ठान और फल वितरण भी किया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर लिखा, देवभूमि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को उनके जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं। मुझे विश्वास है आपके नेतृत्व में उत्तराखंड विकास के नित नए मानक स्थापित करेगा। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, पीयूष गोयल, केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर, मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चैहान, मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह और नागरिक उडड्ढयन मंत्री;स्वतंत्र प्रभारद्ध हरदीप सिंह पुरी और राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने भी सीएम तीरथ रावत को बधाई दीं। पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत ने ट्वीट करते हुए लिखा मेरे छोटे भाई और प्रदेश के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आप सदैव स्वस्थ रहें, सुदीर्घ आपका जीवन हो और आपके नेतृत्व में हमारी देवभूमि उत्तराखंड विकास व उन्नति के नित नए आयाम छुए, ऐसी भगवान बदरीविशाल व बाबा केदार से मंगल कामना करता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *