February 16, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रूद्रपुर । भूरारानी रोड स्थित एक लघु औद्योगिक इकाई में अज्ञात चोरों ने बीती रात धावा बोलकर चोरी का प्रयास किया। इस दौरान माल ले जाने में असफल रहे चोरों ने छत में रखे सामान में आग लगा दी। जाते जाते चोर दो सीसी टीवी कैमरे भी उखाड़कर ले गये। सूचना पर पुलिस ने आज मौका मुआयना कर घटना की जानकारी ली। जानकारी के मुताबिक भूरारानी निवासी गुलशन जुनेजा का भूरारानी रोड पर क्रिकेटिव पेपर प्रोडक्ट के नाम से प्रतिष्ठान है। यहां पर प्रिन्टिंग का काम होता है। शनिवार की रात को प्रतिष्ठान स्वामी ताला लगाकर घर चले गये। कल रविवार को प्रतिष्ठान बंद रहता है। आज प्रतिष्ठान की छत पर आग लगने की सूचना पर गुलशन जुनेजा मौके पर पहुुंचे। आग लगने से मौके पर हड़कम्प मच गया। दमकल को सूचना देकर आग को काबू किया गया। बाद जाकर देखा तो पता चला कि रात को कुछ चोर चोरी के इरादे से अंदर घुसे थे। चोरों ने छत के रास्ते प्रतिष्ठान में प्रवेश किया था लेकिन वह कुछ नहीं ले जा पाये। जाते जाते चोरों ने छत में रखे सामान को आग लगा दी और दो कैमरे भी उखाड़कर ले गये। सूचना पर आज भूरारानी के पार्षद मोहन खेड़ा, व्यापार मण्डल अध्यक्ष संजय जुनेजा सहित तमाम लोग मौके पर पहुंच गये। सूचना पर पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *