February 19, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

उपचुनाव में महेश जीना के पक्ष में मतदान करें क्षेत्रवासी: कौशिक

सल्ट विधानसभा में विकास के लिये जीना की जीत है जरूरी
स्याल्दे। छियाड़ी के खेल मैदान से भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों व सरकार के मंत्रियों ने एक सुर से स्व. विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के नाम पर ही चुनावी माहौल केंद्रित रखा। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि स्व. सुरेंद्र सिंह जीना ने विधानासभा क्षेत्र में काफी जनसेवा की है। विकास कार्य कराए हैं। उन्हें सच्ची श्र(ांजलि देते हुए क्षेत्रवासी उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी महेश जीना के पक्ष में मतदान करें। कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्या व विशन सिंह चुफाल, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डा. धन सिंह रावत के साथ ही नैनीताल सांसद अजय भट्ट व अल्मोड़ा के अजय टम्टा ने भी सहानुभूति के आधार पर माहौल भाजपा के पक्ष में बनाने की कोशिश की। सभी नेताओं ने कहा कि सल्ट विधानसभा के समग्र विकास को महेश जीना जरूरी हैं। सभा में विधायक रामनगर दीवान सिंह बिष्ट व पूरन फत्र्याल, प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट, डीसीबी अध्यक्ष ललित लटवाल, जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, अंबाराम आर्या, ललित कनवाल आदि मौजूद रहे। गौर हो कि लंबे इंतजार के बाद भाजपा ने स्व. विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के बड़े भाई महेश जीना को टिकट देकर जहां सहानुभूति के जरिये मैदान मारने की रणनीति बनाई है। वहीं कांग्रेस ने परिवारवाद से हटकर महिला सशक्तिकरण का संदेश दे गंगा पंचोली को मैदान में उतार चुनावी वैतरणी पार करने को दांव चला है। इधर सत्तापक्ष व विपक्ष के नाक का सवाल बन चुकी सल्ट सीट पर चुनावी घमासान शुरू हो गया है। दोनों दलों ने जनसभाएं कर एक दूसरे पर तीखे प्रहार कर माहौल अपने अपने पक्ष में करने की कोशिश की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *