February 19, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रेलवे लाइन के पास शव मिलने से सनसनी

काशीपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के प्रतापपुर इलाके में रेलवे लाइन के समीप आज सुबह अधेड़ की लाश पड़े होने की सूचना ने यहां क्षेत्र में सनसनी मचा दी। पुलिस को जैसे ही मामले की सूचना मिली एसआई संजीव कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल के पास से पुलिस को शराब का क्वार्टर, अंगूर व कीटनाशक दवाई मिली। मृतक के मुंह से झाग निकल रहा था। प्रथम दृष्टया पुलिस का अनुमान है कि विषाक्त निगलने के कारण अधेड़ की मृत्यु हुई होगी। फिलहाल जरूरी जानकारी जुटाने के बाद पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पीएम हाउस भेज दिया। खबर लिखे जाने तक पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। जानकारी के मुताबिक प्रतापपुर चैकी क्षेत्र के ग्राम गढ़ी इंद्रजीत के जंगली इलाके में रेलवे लाइन के किनारे रईस अहमद के ईट भट्टे के समीप आज स्थानीय लोगों ने एक व्यक्ति की लावारिस हालत में लाश पड़ी देखी। यह खबर जैसे ही जंगल में आग की तरह फैली मौके पर तमाशबीनो का मजमा लग गया। घटना की सूचना पुलिस को मिलने पर एसआई संजीव कुमार फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गए। मृतक की उम्र लगभग 50 वर्ष के करीब आंकी जा रही है। शव के करीब पुलिस को डायसेफ नामक कीटनाशक के अलावा शराब की क्वार्टर व अंगूर आदि पड़े मिले। पुलिस का अनुमान है कि मृतक हेमपुर डिपो के आसपास का निवासी हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *