February 20, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कैंटर की टक्कर से बाइक सवार की मौत

गदरपुर। नगर के स्कैनिया रोड वार्ड नंबर 4 निवासी दीपक कुमार पांडे पुत्र ललित मोहन पांडे की मार्ग दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार 38 वर्षीय दीपक कुमार पांडे नगर स्कैनिया रोड वार्ड नंबर 4 से रोजाना की तरह अपनी मोटरसाइकिल संख्या यूके 06 ए ए 7995 से बाजपुर चिनिमिल नौकरी पर गया था जहां कुछ स्वास्थ्य खराब होने से वह अपने कार्य से छुट्टी लेकर वापस आ रहा था वही एन एच-74 पर लगी वन विभाग की बैरिकेडिंग के पास ग्राम धीमरखेड़ा के निकट केंटर संख्या यू के 04 सी ए 1628 से टक्कर हो गई।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दीपक पांडे गंभीर रूप से घायल हो गया।राहगीरों द्वारा दुर्घटना की सूचना 108 एव थाना पुलिस को दी गई।मौके पर पहुचे पुलिस व 108 की मदद से दीपक पांडे को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।जहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के वरिष्ठ डाॅक्टर दीपक पांडे की जांच कर मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना की खबर परिजनों को मिलने पर कोहराम मच गया वही नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भारी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। गौरतलब है मृतक दीपक कुमार पांडे उत्तराखंड के पूर्व सचिव भगवती प्रसाद पांडेय के भांजे व नगर की पर्वतीय उत्थान समिति की पूर्व उपाध्यक्षा श्रीमति चम्पा पांडे के सुपुत्र है। नगर में दीपक पांडे की मौत की खबर से शोक की लहर दौड़ गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *