February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

हल्द्वानी में युवा व्यवसायी की लाठी डण्डों से पीटकर हत्या

हल्द्वानी। युवा व्यवसायी की मामूली बात पर कुछ लोगों ने पीट पीट कर हत्या दी। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। मामले में दो हत्यारोपितों की पहचान हो गई है। पुलिस ने हत्यारोपियों की तलाश शुरू कर दी है। कलावती कालोनी निवासी 38 वर्षीय युवक भगीरथ सुयाल नबाबी रोड पर आटो पार्टस का व्यवसाय करता था। युवक की पत्नी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि शुक्रवार की देर रात कुछ अज्ञात लोगों ने दुकान पर पहुंचकर मारपीट शुरू कर दी। अज्ञात लोगों की मारपीट से पति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद इलाज के लिए उसे बेस चिकित्सालय ले जाया गया। जहां देर रात घायल युवक ने दम तोड़ दिया। जबकि मारपीट के बाद रक्तरंजित अवस्था में वह स्थानीय लोगों को सड़क किनारे मिला था। मामले की सूचना देर रात ही पुलिस विभाग को मिल गई। रात्रि कालीन डड्ढूटी में तैनात पुलिस कर्मचारी मनोज ने घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक जानकारी जुटाई। जबकि एसपी सिटी डा. जगदीश चंद्र भी मामले की छानबीन में जुटे हुए हैं। एसपी सिटी ने बताया कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। व्यवसायी भगीरथ सुयाल की दुकान के आगे शुक्रवार की रात करीब 10 बजे क्षेत्र के ही पांच लोग आपस में किसी बात पर झगड़ रहे थे। व्यवसायी ने उन्हें झगडने से मना करते हुए वहां से जाने के लिए कहा। आरोप है कि व्यवसायी भगीरथ सुयाल ने उसमें से एक व्यक्ति को हेलमेट से मार भी दिया। गुस्साए लोग वहां से चले गए लेकिन आधे घंटे बाद फिर से दो लोग स्कूटी से आए और व्यवसायी के साथ मारपीट शुरू कर दी। हमलावर व्यवसायी की पिटाई के बाद रक्तरंजित अवस्था में सड़क किनारे ही छोड़कर चले गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया जहां देर रात युवक की मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *