February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

किराया वृद्धि वापस लेने पर व्यापारियों ने मनाया जश्न

रूद्रपुर । नगर निगम द्वारा बोर्ड बैठक में निगम की दुकानों का किराया और तहबाजारी शुल्क वृद्धि का निर्णय वापस ले लिया। इस फैसले को प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल ने व्यापारियों के संघर्ष की जीत बताते हुए मुख्यबाजार मे मिठाई बांटी एवं एक दूसरे को गुलाल लगाकर खुशी जाहिर की। इस दौरान सभी पार्षदों, राजनैतिक पार्टियों का भी आभार व्यक्त किया गया। आज जैसे ही निगम बैठक में किराए और तहबाजारी बढ़ोतरी का प्रस्ताव वापिस लिए जाने की खबर बाजार में पहुँची वैसे ही व्यापारियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर व गुलाल लगा खुशी जाहिर की। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा ने कहा कि ये व्यापारियों के संघर्ष की जीत है।इस संघर्ष मे निगम के समस्त पार्षदों, राजनैतिक पार्टियों ने जो सहयोग दिया है उसके लिए सभी का आभार व्यक्त करते है।इस मौके पर व्यापार मंडल महामंत्री हरीश अरोरा,एस पी भारद्वाज, पंकज सुखीजा,राम लाल अदलखा, मुलखराज राज सुखीजा,इरशाद अहमद,संजीव पुजारा,मनीष कुमार,गगन वाधवा,राजकुमार मदान, प्रीतम यादव,राकेश बत्रा,राकेश टुटेजा,दर्शन सिंह,विक्की मल्होत्रा, विजय कुमार,गुलशन चावला, सचिन मुंजाल,जगमोहन गाबा,ओमप्रकाश खुराना,हरीश पसरीचा,अशोक कुमार सुखीजा,दर्शन सिंह,अनिल बत्रा,आदि सहित अनेको व्यापारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *