February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

डंपर ने टैंपो को मारी टक्कर,छह घायल

लालकुंआ । रामपुर रोड से बरेली रोड पर आ रहा विक्रम टेंपो को पीछे से आ रहे डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में विक्रम सड़क के किनारे खाई में पलट गया। दुर्घटना पर एक ही परिवार के आधा दर्जन लोग घायल हो गए। आसपास के ग्रामीणों द्वारा 108 की मदद से उन्हें हल्द्वानी अस्पताल भेजा है। कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। शुक्रवार की सुबह हल्द्वानी ब्लाॅक क्षेत्र से एक परिवार फरीदपुर बरेली होली का त्योहार मनाने जा रहा था। वह लोग बिक्रम टेम्पो संख्या यूके 04 टीबी 1259 से रामपुर रोड से मोटाहल्दू होते हुए गाड़ी पकड़ने के लिए लालकुआं जा रहे थे। ट्रांसपोर्ट नगर थाना क्षेत्र में गन्ना सेंटर के पास विक्रम को पीछे से अज्ञात डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे विक्रम सड़क किनारे खाई में पलट गया। जिससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने काफी मशक्कत के बाद घायलों को टेम्पो से बाहर निकाला और 108 कि मदद से हल्द्वानी के निजी अस्पताल में भेजा गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। घायलों में बिठौरिया नम्बर एक निवासी परमेश्वरी, नेत्रपाल पुत्र नन्हेलाल, ब्लाक हल्द्वानी निवासी, बुधपाल मौर्य, हीरावती, नीलम के साथ 12 वर्षीय शिवर को गम्भीर चोट आई है। टीपी नगर चैकी पुलिस ने टेम्पो को अपने कब्जे में ले लिया है। जबकि अज्ञात डंपर की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *