February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

किशोरी से रेप की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

किच्छा। क्षेत्र में किशोरी के साथ छह दिनों तक लगातार रेप करने का मामला सामने आया है। पीडिता की मां मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करती है। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलभट्टा थाना अंतर्गत विधवा महिला अपने बच्चो की परवरिश के लिए उनको घर पर छोड़कर मजदूरी के लिए चली जाती है। इसी दौरान एक युवक काफी समय से उसकी 14 वर्षीय नाबालिग बेटी पर बुरी नजर रखने लगा। मौका पाकर वह उसे एकान्त में बहला फुसला कर ले गया और लगातार उसके साथ छह दिन तक रेप करता रहा। किसी को बताने पर उसने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। मन मे डर बैठ जाने के कारण वह किसी से इस बात को कहने की हिम्मत नहीं कर सकी। उसको गुमसुम देख कर उसकी माँ ने विश्वास में लेकर जब पूछा तो उसने जो बताया उसे सुन कर उसके होश उड़ गए। उसने तुरंत पुलभट्टा एसओ विनोद जोशी को मामले की सूचना दी। जिस पर उन्होंने महिला की शिकायत पर नरेंद्र पुत्र टीकाराम निवासी नई बस्ती सतुईया के खिलाफ पाॅक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *