February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बड़ी खबर..मेयर के हाथ से कांग्रेस पार्षद ने छीनी माला

भाजपा नेता के स्वागत को लेकर मेयर और पार्षद आमने-सामने
रुद्रपुर । सड़क निर्माण का शुभारम्भ करने पहुंचे मेयर और पार्षद के बीच जमकर कहासुनी हो गई। बताया जाता है कि मामला एक भाजपा नेता के स्वागत को लेकर हुआ। जानकारी के अनुसार निगम की बोर्ड में वार्ड 32 में अंबिका विहार कालोनी में लक्ष्मण सिंह के घर से सोहन लाल के घर तक करीब तीन सौ मीटर सड़क निर्माण के लिए करीब 25 लाख रुपए स्वीकृत हुए थे। इस सड़क का निर्माण का शुभारम्भ करने के लिये मेयर को आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम में मेयर रामपाल के पहुंचने पर उनका फूल मालाओं के साथ स्वागत हुआ। इस बीच मेयर रामपाल ने वहां मौजूद भाजपा नेता को सम्मानित करने के लिये कहा तो किसी के द्वारा उनको सम्मानित नही किया गया। जिस पर मेयर ने स्वयं ही भाजपा नेता को सम्मानित करने के लिये माला उठा ली। लेकिन कांग्रेस पार्षद मोहन खेड़ा को यह बात हजम नही हुई और उन्होंने मेयर के हाथ से माला छीन ली। जिस पर मेयर नाराज हो गये और सड़क निर्माण का शिलान्यास किये बगैर ही वहां से चले गये। इधर पार्षद का कहना है कि काफी माह बाद बोर्ड की बैठक में सड़क निर्माण का प्रस्ताव पास हुआ था। जब टेंडर हुआ तो राजनीति शुरू हो गई। उन्होंने कहा कि यदि नगर निगम उक्त सड़क को नही बनवाता तो वह इसके विरूद्ध न्यायालय में जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *