February 15, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

श्री सनातन धर्मसभा ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

काशीपुर। श्री सनातन धर्मसभा ने आगामी 29 मार्च को होने वाले होली के त्यौहार को लेकर होली पर सुरक्षा व्यवस्था, बिजली, पानी आदि व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने के लिये एसडीएम गौरव सिंघल को एक ज्ञापन सौंपा। एसडीएम को दिये ज्ञापन में कहा कि आगामी 29 मार्च को होली का त्यौहार है तथा सभी लोग मिलजुलकर इस त्यौहार को सौहार्द के साथ मनाते हैं। ज्ञापन में मांग की गई कि होली पर होली दहन के स्थानों के साथ-साथ नगर में पुलिस की गश्त बढ़ाई जाये, अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाये, बिजली, पानी व स्वास्थ्य सुविधाओं का ध्यान रखा जाये, नगर में पूर्ण प्रकाश व्यवस्था कीट नाशक दवाओं का छिडकाव किया जाये। ज्ञापन देने वालों में कृष्ण कुामर अग्रवाल, गुरविंदर सिंह चण्डोक, सनत पैगिया, सुभाष चन्द्र शर्मा, पीके अग्रवाल, दीपक कुमार, योगेश विश्नोई, विपिन कुमार अग्रवाल, विष्णु गोस्वामी आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *