February 15, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कड़े पहरे के बीच व्यापार मंडल चुनाव के लिए हुआ मतदान

सितारगंज। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल चुनाव के लिये शनिवार को कड़े पहरे के बीच मतदान हुआ। मतदान के दौरान प्रत्याशी और उनके समर्थक खुद के पक्ष में मतदान करने के लिए पूरी ताकत झोंक रहे है। दोपहर 1 बजे तक करीब 60 प्रतिशत मतदान संपन्न हो चुका था। महाराजा अग्रसेन धर्मार्थ ट्रस्ट में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल चुनाव के लिए अध्यक्ष पद पर सीधी टक्कर बताई जा रही है। सुबह 8 बजे से शहर के व्यापारियों ने ट्रस्ट परिसर में बनाए गए 5 बूथों पर मतदान किया। प्रत्याशी और उनके समर्थक मतदाताओं से वोट की अपील करने में जुटे रहे। इस दौरान पुलिस का कड़ा प्रबंध किया गया था। दोपहर तक करीब 60 प्रतिशत मतदान पूर्ण हो चुका था। कोतवाल ने बताया कि मतदान के दौरान शांति व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस का प्रबंध किया गया है पुलिस किसी भी स्थिति से पूरी तरह निपटने के लिए तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *