February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

टुकटुक चोरी और मोबाइल लूट का खुलासा

रुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप पुलिस ने मोबाइल लूट और टुकटुक चोरी का खुलासा करते हुये दो को पकड़ लिया। पुलिस ने दोनो की निशानदेही पर मोबाइल व कटा हुआ टुकटुक गोदाम से बरामद कर लिया। तीनोें को कार्रवाई के बाद कोर्ट में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया। एसओ ट्रांजिट कैंप विनोद फत्र्याल ने बताया कि कैंप निवासी मुकेश से 13 मार्च को बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल झपट लिया था। इसके बाद कृष्णा कालोनी, ट्रांजिट कैंप निवासी महेंद्र पाल का घर के बाहर पार्क टुकटुक चोरी हो गया था। एसओ ने बताया कि जांच के दौरान सूचना मिली कि मोबाइल झपटने वाले बाइक सवार दो युवक चामुंडा मंदिर रोड से कहीं जा रहे हैं। इस पर वह एसआई कौशल भाकुनी, कांस्टेबल नीरज शुक्ला, दिनेश चंद्र, राकेश खेतवाल के साथ मौके पर पहुंच गए। इसी बीच पुलिस को देख बाइक सवार दो युवक भागने लगे। इस पर पुलिस कर्मियों ने उनका पीछा कर दबोच लिया। दोनो को थाने ले जाया गया। पुलिस पूछताछ में उन्होंने अपना नाम ठाकुरनगर निवासी सुखरंजन उर्फ पोलार्ड पुत्र मनोरंजन पाल और सुजीत मंडल पुत्र भूदेव मंडल बताया। दोनो ने मोबाइल झपटने की बात कबूल करते हुए कृष्णा कालोनी से टुकटुक चोरी की भी बात कबूल की। एसओ विनोद फतर्याल ने बताया कि बाद में दोनों की निशानदेही पर सुभाष कालोनी निवासी नबाब पुत्र मीर हसन को गिरफ्तार कर लिया। नबाब के गोदाम से पुलिस ने कटी हुई टुकटुक भी बरामद कर लिया। उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *