Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सड़क हादसे में बिहार के दो युवकों की मौत, एक गंभीर

देहरादून । सड़क हादसे में बिहार के दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया तीन युवक एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर देहरादून से हर्रावाला की ओर जा रहे थे, जो कि मोहकमपुर में हनुमान मंदिर के पास सड़क पर लगे डिवाइडर से टकरा कर घायल हो गये। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्काल 108 सेवा के माध्यम से घायलों को दून अस्पताल भिजवाया गया। उपचार के दौरान दून अस्पताल में भर्ती घायलों में दो युवकों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं एक अन्य घायल का उपचार चल रहा है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। मृतकों में नीतीश 20 वर्ष पुत्र भुवनेश्वर कुमार और प्रदीप 20 वर्ष पुत्र सिकंदर दोनों निवासी ग्राम कुटी करिया पोआ- केसरा जिला अररिया, बिहार और देव कुमार 22 वर्ष पुत्र अबूलाल निवासी बिहार निवासी ग्राम कुटी करिया पो- केसरा, जिला अररिया, बिहार घायल हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *