February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

ट्रेन में महिला के बैग से सोने का हार और नगदी चोरी

रामनगर। ट्रेन के अंदर दो युवकों ने महिला के बैग से सोने का हार और बैग से दस हजार रुपये पार कर लिये । ग्राम पीरूमदारा क्षेत्र में ट्रेन से उतरकर दोंनो आरोपी फरार हो गये। छप्पर वाली मस्जिद मोहल्ला खताड़ी निवासी जमील अहमद ने रेलवे पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सुबह सात बजे उसकी बहन आसमा ओर भाई शमीम ग्राम टांडा बदली रामपुर किसी प्रोग्राम में जाने के लिए ट्रेन में बैठे थे। अपनी सीट के ऊपर की बर्थ में उन्होंने अपने तीन बैग रखे थे।रामनगर रेलवे स्टेशन से दो लड़के ट्रेन में चढ़े और दोनो उसी बर्थ पट बैठ गए जिसमे उन्होंने बैग रखा था। इसी बीच वह मोबाइल से तेज आवाज में गाने सुनने लगे। पिरूमदारा आने पर जब ट्रेन की गति कुछ हल्की हुई तो दोनों युवक जल्दी बाजी दिखाते हुए ट्रेन से उतर गए। इस पर उनको शक हुआ। उन्होंने पिरूमदारा में अपने बैग चेक किये तो एक बैग का ताला टूटा था। जिसमे रखा चार तोले का हार और दस हजार रुपये गायब थे। पीरूमदारा में उतरकर आरोपी युवकों की काफी तलाश की लेकिन उनका कही पता नही चल पाया।पीड़ित व्यक्ति का कहना है कि सामने आने पर वह दोनो युवकों को पहचान लेंगे।रामनगर रेलवे में जीआरपी प्रभारी अनिल पन्त ने बताया कि वह घटना स्थल का निरीक्षण कर चुके है और आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है।पिरूमदारा स्टेशन पर भी लोगो से पूछताछ की जा रही है।मामले की पूरी पड़ताल की जा रही है।उन्होंने कहा कि यदि वास्तव में घटना हुई है तो दोनों आरोपी हर हाल में पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *