February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बड़ी खबर…घटिया डामरीकरण का वीडियो वायरल, सीएम तीरथ के आदेश पर एई और जेई सस्पेंड

देहरादून। उत्तराखण्ड के नए सीएम तीरथ सिंह रावत ने एक बार फिर से बड़ा एक्शन लिया है। बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल किये गये एक वीडियो का देखने के बाद सीएम ने चंद घंटों में बड़ी कार्यवाही करते हुए लोनिवि के दो अधिकारियों को सस्पेंड करने के आदेश दे दिये है। सीएम ने रथुवाढाब दुगड्डा मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण मामले को गंभीरता से लेते हुए दुगड्डा लोक निर्माण विभाग एई अजीत सिंह और जेई अनिल कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है एक्शन एक युवक द्वारा वायरल की गई वीडियो को देखने के बाद लिया है। सीएम ने रथुवाढाब दुगड्डा मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण मामले को गंभीरता से लेते हुए एई अजीत सिंह और जेई अनिल कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है।देवेश नाम के युवक ने सड़क निर्माण में हो रहे घटिया डामरीकरण का एक वीडियो वायरल किया था जिसके बाद सीएम ने एक्शन लिया और सीएम के इस एक्शन के बाद लोनिवि दुगड्डा में हड़कंप मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *