February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बड़ी खबर..खेत में करंट लगने से हाथी की दर्दनाक मौत,वन अधिकारियों में हड़कंप

लालकुआं। नैनीताल जिले के हल्दूचौड़ के बच्ची धर्मा गांव में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक हाथी की मौत हो गई। जिससे वन विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। सोमवार की सुबह बच्ची धर्मा गांव के लोग जब जागे तो उन्होंने एक विशालकाय हाथी को खेत पर मरा हुआ देखा। हाथी वहां से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत तार की चपेट में आने से मौत हो गई थी। हाथी की मौत होने से वन विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। बता दें कि पिछले कई समय से हाथी टांडा रेंज के जंगल से राष्ट्रीय राजमार्ग वह रेलवे ट्रैक को पार कर हल्दूचौड़ के गांव में फसलों को नष्ट कर रहे थे। हाथियों ने कई बार राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ ही रेल यातायात को भी बाधित किया था । दुर्घटनाओं की आशंकाओं के साथ ही फसलों को हो रहे नुकसान को देखते हुए ग्रामीणों ने कई बार बन विभाग से हाथियों की रोकथाम की मांग की थी लेकिन वन विभाग ने इस ओर कोई भी कार्रवाई नहीं की परिणाम स्वरूप एक हाथी की मौत हो गई। बच्चीधर्मा गांव में कई दिन से हाईटेंशन लाइन जमीन को छू रही थी। खेत स्वामी लक्ष्मी दत्त पंडा व ग्राम प्रधान रुकमणी देवी ने बताया के एक वर्ष पूर्व विधायक व विधुत विभाग के अधिकारियों को सूचना दे दी गई थी। जबकि एक सप्ताह पूर्व ग्राम प्रधान ने लिखित रूप से विधुत विभाग को सूचना दे दी है लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *