February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

हरीश रावत दिल्ली रवाना: पार्टी सुप्रीमो सोनिया गांधी से करेंगे मुलाकात

देहरादून। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्यों और कोर ग्रुप से संवाद कर रही हैं। इस संबंध में शनिवार से बैठकें होंगी। देश में कांग्रेस को मजबूत बनाने, नए अध्यक्ष के चयन और असंतुष्टों को साधने के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पंजाब प्रभारी हरीश रावत कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को अहम सुझाव देंगे। इस सिलसिले में शुक्रवार को रावत दिल्ली रवाना हो गए। इस बैठक में हरीश रावत भी शिरकत करेंगे। रावत पार्टी के केंद्रीय कोर ग्रुप का भी हिस्सा हैं। दून में शुक्रवार अपने आवास पर हरीश रावत माल्टा प्रतियोगिता के बाद शाम को दिल्ली रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि उन्हें पार्टी हाईकमान की ओर से बैठक के लिए बुलावा आया है। गौरतलब है कि हरीश रावत पहले से ही राहुल गांधी को पार्टी का भविष्य और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पार्टी का सशत्तफ़ केंद्र बिंदु बताते रहे हैं। कांग्रेस को देश में विभिन्न राज्यों में मिल रही हार के बाद पार्टी के भीतर एक तबका पार्टी नेतृत्व पर सवाल उठा रहा है। वहीं एक तबका पार्टी में असमंजस को दूर कर राहुल गांधी के हाथों में पार्टी की कमान सौंपने का पुरजोर पैरोकार है। संपर्क करने पर हरीश रावत ने दिल्ली रवाना होने की पुष्टि की।बताया जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी को नये अध्यक्ष के लिये चुनाव कराने की मांग की जा रही है जबकि पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी को प्रदेश तक सीमित रखने का विरोध बड़े स्तर पर किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *