February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

हॉट मिक्स रोड का कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे ने किया शिलान्यास

गदरपुर 16 दिसंबर ।(दर्पण संवाददाता)। कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे ने मुख्य मार्ग से केशव गढ़ तक जाने वाले लिंक मार्ग का हॉट मिक्स पद्धति से होने वाले निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। यह हॉट मिक्स रोड 80 लाख रुपये की लागत से बनेगी। बुधवार को शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे ने कहा की भाजपा ही क्षेत्र के समग्र विकास को आगे बढ़ाने में सहायक है। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियां किसानों को बरगला रही हैं, किसान देश का अन्नदाता है। उन्होंने कहा भाजपा सरकार विकास कार्यों में विश्वास रखती है। उन्होंने कहा कि गदरपुर में अट्ठारह करोड़ रुपए की लागत से सेंट्रलाइज किचन तैयार हो चुकी है जल्दी उसका शुभारंभ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दो सौ गरीब छात्राओं के लिए  छात्रावास का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा ग्राम सकैनिया में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज खोलने का प्रस्ताव है, उस पर भी जल्द काम शुरू होगा। मंच संचालन राजेश गुंबर ने किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान सिल्की चंद्र खेड़ा, भाजपा प्रदेश मंत्री राजेंद्र बिष्ट, भाजपा गदरपुर मंडल अध्यक्ष चंकित हुड़िया, राकेश भड्डी, अमित नारंग, हीरा सिंह, अशोक गांधी, बीसी छिमवाल,  जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सुदर्शन विश्वास, राकेश सिंह, आलम जीत, हरिशंकर एवं अमरनाथ चुघ सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *