February 15, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पुलिस के खिलाफ व्यापारियों ने दिया धरना

हल्द्वानी । लगातार बढ़ रही चोरियों व उनका खुलासा न होने पर व्यापारियों का धैर्य जवाब देने लगा है। देवभूमि उद्योग व्यापार मण्डल ने बुद्ध पार्क में पुलिस की कार्यप्रणाली के खिलाफ धरना दिया। इस दौरान वत्तफाओं ने कहा कि हल्द्वानी व आसपास में लगातार चोरियों की घटनाएं हो रही है। जिनका खुलासा करने में पुलिस असमर्थ हो गई है।  दीवाली की पहली रात 13 नवंबर को गुरुनानक मार्केट हल्द्वानी में मैसर्स के संस के मालिक देवभूमि उद्योग व्यापार मण्डल प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अनिल खंडेलवाल की दुकान के ताले खोलकर 5 लाख से अधिक की नगदी साफ कर ली थी। अभी तक पुलिस सुराख नहीं लगा सकी। जबकि घटना स्थल थाने से महज पांच सौ मीटर की दूरी पर है। संस्थापक अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने कहा कि पुलिस केवल चालान तक सीमित है। पुलिस के आला अधिकारियों के फोन नहीं उठते। आखिर जनता किससे कहे। धरने मै नगर प्रांतीय व्यापार मण्डल के प्रांतीय अध्यक्ष सुभाष मोंगा व प्रदेश संयोजक धर्म प्रकाश यादव ने भी अपना समर्थन दिया। दोनों ने कहा कि व्यापारी हितों मै हम साथ साथ है। अनिल खंडेलवाल, राजकुमार केसरवानी डाॅक्टर बालम बिष्ट ,जगमोहन चिलवाल, ऐन के कपिल, जीवन कर्की, घनश्याम वर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस प्रशाशन,जिला प्रशासन निष्क्रिय हो गया है। धरने मै हिमांशु मेर, अजय कृष्ण गोयल, रवि गुप्ता, जाकिर हुसैन, प्रमोद खंडेलवाल ,पी यस जीना,राजकुमार नेगी,गुरुदीप गुरोवर,पव नीत ग्रोवर,उमेश बेलवाल, सामिल थे। अंत में तय किया गया कि दो दिन के भीतर खुलासा न हुआ तो संगठन पहले आई जी अजय रौतेला से मिलेगा, फिर बाद मै नए डी जी पी अशोक कुमार से मिलेगा। अगर पुलिस की कार्यप्रणाली में सुधार न हुआ, चोरियों के खुलासे नहीं हुए तो उग्र आंदोलन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *