October 28, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

उत्तराखंड के होमगार्डों को सीएम का बड़ा तोहफा

देहरादून। आज उत्तराखंड होमगाड्र्स और नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस पर सीएम त्रिवेंद्र रावत भले ही कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए, लेकिन उन्होंने होमगाड्र्स को बड़ा तोहफा दिया है। सीएम ने उनके तीन बड़ी घोषणाएं की हैं। जिसका लाभ होमगाड्र्स के जवानों को मिलेगा। सीएम की घोषणा के अनुसार अब कारागार विभाग में समूह ग की भर्ती में होमगाड्र्स को 25 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। होमगाड्र्स की संख्या 6411 से बढ़कर 10001 की कर दी गई है। कारागार में बंदी रक्षक के पद पर 25 प्रतिशत होमगाड्र्स रहेंगे। होमगाड्र्स एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस के मौके पर रैतिक परेड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत व्यस्तता के कारण नहीं पहुंच सके। उनकी जगह कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने कार्यक्रम में शिरकत की। वहीं, कमांडेंट जनरल आईजी पुष्पक ज्योति ने सीएम त्रिवेंद्र की ओर से की गई घोषणाओं की जानकारी दी।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *