February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

दर्जनों युवाओं ने ली कांग्रेस की सदस्यता

गदरपुर। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रीना कपूर के निवास स्थान पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रीना कपूर की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवत्तफा वरुण कपूर के नेतृत्व में तमाम युवाओ ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर कांग्रेस का दामन थामा। जिलाध्यक्ष रीना कपूर ने कहा भाजपा की भृष्ट सरकार ने युवाओ का भविष्य अंधेरे में डाल दिया है और बेरोजगारी को बढ़ावा दिया है। आज देश के युवा पीढ़ी का भविष्य सुरक्षित नही है। उन्होंने कहा देश के अन्नदाता कहलाने वाले किसानों के साथ जिस प्रकार से केंद्र में बैठी भाजपा सरकार अत्याचार कर रही है उसे देश के युवा बर्दाश्त नही करेंगे। उन्होंने कहा कि युवाओ का भविष्य कांग्रेस पार्टी में सुरक्षित है और युवा देश का भविष्य है। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में युवाओ की एहम भूमिका रहेगी और युवा ही भाजपा की भृष्ट सरकार को जड़ से उखेड़ फैकने का कार्य करेगी। बैठक के दौरान कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने में अभिषेक सुखीजा हन्नी, निखिल वर्मा,अमित कुमार, विशाल बत्रा, मोहित चंद्रा, हिमांशु, रजत, ईश्वर एवं अमित रुहेला आदि शामिल थे। बैठक में कांग्रेस में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं का माल्यार्पण कर स्वागत कर किया गया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर कांग्रेस नगरध्यक्ष सि(ार्थ भुसरी, यूथ कांग्रेस प्रदेश प्रवत्तफा वरुण कपूर, जिलाध्यक्ष आई टी विभाग गुरबाज सिंह विर्क, अभिमन्यु बाजपेई भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *