Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

देहरादून के तिब्बत मार्केट में युवक का शव मिलने से सनसनी,पिस्टल बरामद

देहरादून। देहरादून के प्रसिद्ध तिब्बत मार्केट के पास एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। तिब्बती मार्केट के पास खून से लथपथ युवक का शव बरामद हुआ। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के मुताबिक मृतक युवक की पहचान संजय बिष्ट के रूप में हुई है। पुलिस को मौके से पिस्टल भी बरामद हुई। पुलिस का कहना है कि युवक ने सुसाइड किया है। पुलिस के अनुसार युवक ने खुद को गोली मारी है जो की देहरादून में रहता है,वहीं मामले की सूचना मिलते ही मौके पर डीआईजी औऱ देहरादून एसएसपी अरुण मोहन जोशी समेत एसपी सिटी श्वेता चौबे और तमाम अधिकारी पहुंचे। डीआईजी ने मौके का निरीक्षण किया और गंभीरता से मामले के जांच के आदेश अधिकारियों को दिए । इस मामले पर डालनवाला कोतवाल मणिभूषण श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि मृतक युवक की पहचान संजय बिष्ट 50 वर्षीय के रूप में हुई है। वह तिब्बती मार्केट की दुकान पर ही काम करता था। युवक ने खुद को गोली क्यों मारी और उसके पास बंदूक कहां से आई इन सब बिंदुओं पर जांच की जा रही है।इसके अलावा इस दौरान आसपास कोई और मौजूद था या नहीं सीसीटीवी फुटेज का निरीक्षण किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *