Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पुलिस की बर्बरता के खिलाफ कांग्रेसियों ने फूंका पुलिस प्रशासन का पुतला

रुद्रपुर(दर्पण संवाददाता)। कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी रहे प्रदेश सचिव नंद लाल की पुलिस द्वारा बर्बरता पूर्ण पिटाई से नाराज कांग्रेसियों ने आज पुलिस प्रशासन का पुतला फूंक कर विरोध दर्ज कराया और दोषी पुलिस कर्मी को बऽार्स्त करने की मांग की। शनिवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के कार्यक्रम के दौरान विरोध करने जा रहे मेयर के कांग्रेस प्रत्याशी रहे नंद लाल की पुलिस कर्मी द्वारा बर्बरता पूर्ण पिटाई किए जाने से नाराज कांग्रेसियों का गुस्सा भड़क गया है। आज उन्होंने दीनदयाल चौक पर पुलिस प्रशासन का पुतला फूंक कर नाराजगी जताई और और पुलिस-प्रशासन के िऽलाफ जमकर नारेबाजी की। पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष संदीप चीमा ने नाराजगी व्यत्तफ़ करते हुए पुलिस द्वारा कांग्रेसी नेता की पिटाई किए जाने की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने कहा जब तक दोषी पुलिसकर्मी के िऽलाफ कार्रवाई नहीं की जाती तब तक कांग्रेसी चुप नहीं बैठेंगे। कांग्रेस नेता हिमांशु गाबा ने कहा की कांग्रेसियों ने पहले ही सीएम के विरोध करने का ऐलान कर दिया था। उसके बाद भी पुलिस द्वारा कांग्रेसी नेता की पिटाई की गई जो गलत है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री के इशारे पर कांग्रेसियों का उत्पीड़न किया जा रहा है जो गलत है। इस दौरान दलीप अधिकारी, सौरभ चिलाना, विजय यादव, निशांत शाही प्रांजल गाबा, बाबू ऽान, सन्नी गाबा, श्याम कोली, सोमपाल ढिल्लो, आशीष यादव ,सरवन गुप्ता, आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *