February 15, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

राज्यपाल ने दी छठ पर्व की बधाई

देहरादून। राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने प्रदेशवासियों को छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने कहा है कि यह पर्व भगवान सूर्य की उपासना के साथ-साथ नदियों और जल स्रोतों की साफ सफाई और उनके संरक्षण के लिए भी प्रेरित करता है। यह पर्व समाज के सभी लोगों को एक साथ लाता है। छठ पर्व प्रकृति की पूजा का पर्व है।उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में विभिन्न त्योहार और पर्व, आपसी भाईचारे और प्रेम के प्रतीक होते हैं। उन्होंने इस शुभ अवसर पर भगवान सूर्य से प्रदेशवासियों की खुशहाली और समृ(ि की प्रार्थना भी की है।राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने सभी प्रदेशवासियों से अपील की है कि कोविड-19 के लिए जारी दिशा-निर्देशों को पालन करते हुए पर्व मनाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *