February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

हवन पूजन के साथ किच्छा चीनी मिल के पेराई सत्र शुरू

किच्छा। चीनी मिल किच्छा के पेराई सत्र का क्षेत्रीय विधायक राजेश शुक्ला व निदेशक रुचि मोहन रयाल ने संयुत्तफ रूप से हवन पूजन कर बाॅयलर में आग देकर पेराई सत्र का आगाज किया। चीनी मिल में इस माह के अंत तक गन्ना पेराई का शुभारंभ होगा। बताते चलें कि हर वर्ष पेराई सत्र का शुभारंभ बाॅयलर की पूजा अर्चना के साथ बाॅयलर में आग देकर की जाती है। भगवान की विधिवत पूजा अर्चना के बाद क्षेत्रिय विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि पेराई सत्र को निर्विघ्न संपन्न कराने के लिए हर वर्ष सर्वप्रथम भगवान की पूजा हवन के साथ बाॅयलर में आग देकर की जाती है। आज भगवान से प्रार्थना की गई है कि इस पेराई सत्र को निर्विघ्न संपन्न कराएं और किच्छा चीनी मिल का वर्षों से अच्छी रिकवरी देने का रिकाॅर्ड रहा है वह कायम रहे। विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि प्रदेश की त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार ने गन्ना किसानों का सभी भुगतान करके यह साबित किया कि प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों के हित में कार्य कर रही है। उन्होंने बाॅयलर पूजा के अवसर पर सभी चीनी मिल के कर्मचारी, अधिकारियों को बधाई दिया। चीनी मिल निदेशक रुचि मोहन रयाल ने पेराई सत्र के शुभारंभ अवसर बाॅयलर पूजा के बाद बताया कि इसी महीने के अंत तक किच्छा चीनी मिल में गन्ना पेराई सत्र का शुभारंभ हो जाएगा। बाॅयलर पूजा के अवसर पर उन्होंने सभी को बधाई दी। इस दौरान मंडी समिति चेयरमैन कमलेंद्र सेमवाल, क्रय विक्रय चेयरमैन मूलचंद राठौर, सांसद प्रतिनिधि कुलदीप बग्गा, मंडल अध्यक्ष विवेक राय, देवेंद्र शर्मा, विशाल चैहान, भूपेंद्र नेगी, चूड़ामणि सागर, प्रकाश पंत, पूरन भट्टð, प्रदीप जोशी, सभासद लियाकत अंसारी, गोल्डी गोराया, राकेश गुप्ता, संदीप अरोरा, सुरेंद्र सिंह भुल्लर, मनोज यादव समेत मिल प्रबंधन एवं अधिकारी कर सभी अधिकारी कर्मचारी गण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *