February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

किसानों ने विधायक शुक्ला को घेरा,सरकारी क्रय केंद्रों का कोटा बढ़ाने का आग्रह किया

रुद्रपुर(दर्पण संवाददाता)। विभिन्न मांगों को लेकर किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्रीय विधायक राजेश शुक्ला का घेराव किया।  प्रतिनिधिमंडल ने विधायक राजेश शुक्ला को बताया कि सरकारी क्रय केंद्रों में धान ऽरीद बंद होने से किसानों का धान तोल नहीं हो रहा है अतः अति शीघ्र किसानों का धान तोल केंद्रों पर दिलवाने के लिए सरकारी क्रय केंद्रों का कोटा बढ़ाने हेतु कार्यवाही करने एवं क्रय केंद्रों पर किसानों का धान तोलने के बाद 6 आर नहीं मिलने समेत क्रय केंद्रों पर किसानों के नाम पर आढ़तियों के धान तोलने की धांधली की जांच कराने संबंधित विभिन्न समस्याओं से विधायक राजेश शुक्ला को अवगत कराया और अति शीघ्र सरकारी क्रय केंद्रों को चालू कराने का आग्रह किया। विधायक राजेश शुक्ला ने किसानों की सभी समस्याओं को सुनने के बाद आश्वस्त किया कि कल सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत जी के रुद्रपुर दौरे में वार्ता कर सभी समस्याओं का सार्थक निस्तारण किया जाएगा,सरकारी क्रय केंद्रों पर धान ऽरीद बंद होने से परेशान किसानों ने अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया था। विधायक शुक्ला ने कहा कि सरकार ने वर्तमान ऽरीद सत्र में विगत सत्रें में ऽरीद की गई धान का कोटा बढ़ाकर अधिक किया लेकिन अभी भी कुछ किसानों को धान बचे हुए हैं। विधायक शुक्ला का घेराव करने वालों में तजिंदर सिंह विर्क, जसबीर सिंह, बिक्रमजीत सिंह, सतवंत सिंह, अमनदीप सिंह, पूरन सिंह, श्यामलाल, एजाज हाजी, सुऽदेव सिंह, शमशेर सिंह, अंकित सिंह, गुरदेव सिंह, अमरजीत सिंह समेत दर्जनों किसान मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *