February 14, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

ब्रेकिंग..थाने से फरार लूट का आरोपी बरेली में दबोचा

हल्द्वानी(दर्पण संवाददाता)। पुलिस को चकमा देकर थाने से फरार हुए लूट के आरोपी को पुलिस ने बरेली में उसकी बहन से गिरफ्रतार कर लिया। जानकारी के मुताबिक 11 नवंबर को सुनील कुमार शत्तिफ़ पुत्र दामोदर शत्तिफ़ निवासी हाईडिल गेट काठगोदाम ने 9 नवंबर को पिता से हुई लूट के संबंध में मुकदमा दर्ज कराया था।विवेचना के दौरान प्रकाश में आए गोलू शर्मा पुत्र पंकज शर्मा निवासी मोहल्ला कालीबाड़ी श्यायमतगंज थाना बारादरी जिला बरेली उत्तर प्रदेश को पुलिस ने लूटे गए रुपयों के साथ गिरफ्रतार किया था । 14 नवंबर को प्रातः अभियुत्तफ़ ने स्वयं के पेट में दर्द और उल्टी आने की बात कहकर पुलिस को चकमा देकर भाग गया था। जिस पर थाना काठगोदाम में उसके खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज किया गया। उसकी तलाश के लिए एसएसपी के निर्देश पर थाना स्तर पर टीमें गठित की गयी थी। फरार आरोपी की गिरफ्रतारी के लिए एसएसपी ने 500 रूपये का पुरस्कार भी घोषित किया था। आज थानाध्यक्ष काठगोदाम नंदन सिंह रावत के नेतृत्व में कॉन्स्टेबल भानु प्रताप, कॉन्स्टेबल राजाराम सिंह अभियुत्तफ़ की तलाश एवं गिरफ्रतारी हेतु बरेली पहुंचे मुऽबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को उसकी बहन के घर मोहल्ला कालीबाड़ी से गिरफ्रतार किया गया। बता दें पूर्व में भी पुलिस ने आरोपी की बहन के घर दबिश दी थी और और बहन को हिदायत दी थी कि अगर गोलू शर्मा उसके पास आये तो तुरंत पुलिस को सूचना दे। पुलिस की हिदायत के बावजूद आरोपी की बहन ने पुलिस को सूचना देने के बजाय भाई को घर में छिपा लिया। जिस पर अभियुत्तफ़ की बहन के विरुद्ध धारा 216 के अंतर्गत नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *